Paper-11-FAMILY AND COMMUNITY
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)
1. परिवार की एक परिभाषा लिखिए।
2. परिवार के दो प्रकार लिखिए।
3. परिवार की दो विशेषताएँ बताइए ।
4. एकल परिवार किसे कहते हैं?
5. संयुक्त परिवार क्या होता है?
6. परिवार संस्कृति से आप क्या समझते हैं ?
7. परिवार बच्चों की शारीरिक भलाई पर कैसे प्रभाव डालता है?
8. परिवार बच्चों के भावनात्मक विकास में क्या भूमिका निभाता है ?
9. IFSP का पूरा नाम लिखिए।
10. IEP का पूर्ण रूप बताइए।
11. IEP में परिवार की भूमिका क्या है ?
12. IFSP किस आयु वर्ग के बच्चों के लिए होता है ?
13. स्कूल में बच्चों के अधिगम में परिवार की क्या भूमिका है ?
14. घर में पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के दो तरीके बताइए ।
15. "After school activities" से आप क्या समझाते हैं ?
16. समावेशी शिक्षा में परिवार कैसे सहायक होता है ?
17. समावेशी शिक्षा का लाभ उठाने के लिए परिवार की भागीदारी क्यों आवश्यक है ?
18. IEP में माता-पिता की भागीदारी क्यों महत्वपूर्ण है ?
19. परिवार किस प्रकार से बच्चे की सामाजिक शिक्षा में सहायक होता है ?
20. परिवार में सकारात्मक वातावरण से बच्चों को क्या लाभ होता है ?
21. बच्चे के विकास में माता-पिता की कौन सी भूमिका मुख्य होती है ?
22. घर में सीखने को बढ़ावा देने वाले दो कारक लिखिए।
23. परिवार द्वारा मूल्य शिक्षा कैसे दी जा सकती है ?
24. परिवार और विद्यालय के बीच संपर्क के दो माध्यम क्या हो सकते हैं?
25. परिवार के सहयोग से स्कूल की कौन सी प्रक्रिया प्रभावी बनती है ?
26. किसी दिव्यांग बच्चे के जन्म पर परिवार की पहली सामान्य प्रतिक्रिया क्या होती है ?
27. "Coping" का अर्थ क्या है ?
28. परिवार पर दिव्यांगता का एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव लिखिए।
29. फिटमेंट का अर्थ क्या है ?
30. श्रवण यंत्र (hearing aid) फिटमेंट में परिवार की क्या भूमिका होती है ?
31. परिवार में दिव्यांगता की स्वीकृति क्यों आवश्यक है ?
32. परिवार को परामर्श (counselling) किस स्तर पर देना चाहिए ?
33. परिवार सहभागिता क्या है ?
34. परिवार की वकालत (advocacy) का अर्थ क्या है ?
35. हस्तक्षेपात्मक प्रथाओं में परिवार की भूमिका क्या होती है?
36. परिवार सशक्तिकरण (empowerment) का एक घटक बताइए।
37. परिवार सशक्तिकरण के दो लाभ क्या हैं?
38. "Parent Advocacy" से क्या तात्पर्य है ?
39. "Partnering in intervention" का अर्थ क्या है ?
40. परिवार और पेशेवर के बीच सहभागिता का एक लाभ बताइए।
41. परिवार को प्रशिक्षण देने के दो तरीके बताइए ।
42. परिवार को सहयोग देने वाले दो संस्थान कौन से हैं?
43. माता-पिता का आत्मविश्वास बढ़ाने के दो उपाय क्या हैं?
44. सामाजिक समर्थन का परिवार पर क्या प्रभाव होता है?
45. परिवार सशक्तिकरण के लिए एक रणनीति बताइए ।
46. परिवार में तनाव को कम करने का एक उपाय बताइए ।
47. एक उदाहरण दीजिए जहाँ परिवार ने हस्तक्षेपात्मक प्रक्रिया को सफल बनाया।
48. बच्चों की भाषा विकास में परिवार की भूमिका क्या होती है ?
49. परिवार को सुनने में कमी का निदान समझने में कैसे मदद करनी चाहिए ?
50. एक ऐसा व्यवहारिक लक्षण बताइए जो दिव्यांगता की स्वीकृति दर्शाता है।
51. समुदाय क्या होता है ?
52. दिव्यांगता के प्रति जागरूकता का एक तरीका बताइए ।
53. प्रारंभिक पहचान से क्या लाभ होता है ?
54. हस्तक्षेप का अर्थ क्या है ?
55. "Barrier Free Environment" का एक उदाहरण बताइए ।
56. समावेशी समाज निर्माण में समुदाय की भूमिका क्या है ?
57. एक संस्था का नाम बताइए जो दिव्यांग बच्चों के लिए काम करती है।
58. समुदाय कैसे संसाधनों को जुटा सकता है ?
59. समुदाय का एक सकारात्मक योगदान क्या हो सकता है ?
60. आंगनवाड़ी किस आयु वर्ग के बच्चों को सेवाएँ देती है ?
61. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की एक भूमिका बताइए। 9
62. समुदाय और आंगनवाड़ी के सहयोग का एक लाभ बताइए।
63. शिक्षा में पंचायत की क्या भूमिका हो सकती है ?
64. समुदाय का एक सदस्य जो स्कूल में सहयोग दे सकता है- नाम बताइए।
65. दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा का एक तरीका बताइए।
66. समुदाय में सहयोग बढ़ाने के लिए दो उपाय बताइए ।
67. सरकार की एक योजना का नाम बताइए जो दिव्यांग बच्चों के लिए हो।
68. परिवार और समुदाय के बीच सहयोग का महत्व क्या है ?
69. दिव्यांगता के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण बदलने का एक तरीका बताइए।
70. दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में समुदाय की दीर्घकालिक भूमिका क्या हो सकती है ?
टिप्पणी करो (Short Answer / Comment-type Questions) -
1. "परिवार बच्चे की पहली पाठशाला है" इस कथन पर टिप्पणी करें।
2. परिवार की संरचना बच्चों की शिक्षा को कैसे प्रभावित करती है- टिप्पणी करें।
3. भावनात्मक विकास में पारिवारिक परिवेश की भूमिका पर टिप्पणी करें।
4. IFSP के निर्माण में परिवार की सहभागिता पर टिप्पणी करें।
5. IEP में माता-पिता की भागीदारी क्यों आवश्यक है टिप्पणी करें।
6. घर में सहायक अधिगम वातावरण की आवश्यकता पर टिप्पणी करें।
7. स्कूल के साथ परिवार की नियमित संप्रेषण की भूमिका पर टिप्पणी करें।
8. सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में परिवार के योगदान पर टिप्पणी करें।
9. समावेशी शिक्षा के लिए माता-पिता को जागरूक बनाना क्यों जरूरी है टिप्पणी करें।
10. बाल विकास में पारिवारिक परंपराओं की भूमिका पर टिप्पणी करें।
11. दिव्यांग बच्चे के जन्म पर परिवार की मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करें।
12. 'स्वीकृति' की प्रक्रिया में परिवार की भूमिका पर टिप्पणी करें।
13. फिटमेंट की प्रक्रिया में परिवार की भागीदारी पर टिप्पणी करें।
14. हस्तक्षेपात्मक सेवाओं में परिवार के सहयोग पर टिप्पणी करें।
15. परिवार सशक्तिकरण (Empowerment) के लाभों पर टिप्पणी करें।
16. परिवार द्वारा की गई वकालत (Advocacy) क्यों महत्त्वपूर्ण है टिप्पणी करें।
17. "सशक्त परिवार, समर्थ बालक" इस कथन पर टिप्पणी करें।
18. परिवार को परामर्श देना क्यों आवश्यक है टिप्पणी करें।
19. परिवार में तनाव प्रबंधन के उपायों पर टिप्पणी करें।
20. पारिवारिक जागरूकता दिव्यांगता के स्वीकार्य वातावरण को कैसे बढ़ाती है टिप्पणी करें।
21. समुदाय में दिव्यांगता को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर टिप्पणी करें।
22. प्रारंभिक पहचान में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका पर टिप्पणी करें।
23. समुदाय द्वारा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पर टिप्पणी करें।
24. समावेशी समाज निर्माण में स्थानीय नेतृत्व की भूमिका पर टिप्पणी करें।
25. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और समुदाय के सहयोग पर टिप्पणी करें।
26. समुदाय और विद्यालय के बीच सहभागिता पर टिप्पणी करें।
27. पंचायत स्तर पर विशेष बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर टिप्पणी करें।
28. सामाजिक संगठनों द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर टिप्पणी करें।
29. स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका पर टिप्पणी करें।
30. समुदाय द्वारा समावेशन को सशक्त करने के प्रयासों पर टिप्पणी करें।
निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions) -
1. परिवार की संरचना, विशेषताएँ एवं बच्चों की शिक्षा पर उसका प्रभाव स्पष्ट कीजिए।
2. बच्चों की शारीरिक और भावनात्मक भलाई में पारिवारिक संस्कृति की भूमिका पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
3. IFSP और IEP की रूपरेखा तैयार करने एवं क्रियान्वयन में परिवार की भूमिका पर निबंध लिखिए।
4. घर, स्कूल एवं स्कूल के बाद की गतिविधियों में सीखने की प्रक्रिया में परिवार कैसे सहायक होता है- विस्तारपूर्वक लिखिए।
5. समावेशी शिक्षा को सफल बनाने में परिवार की भूमिका और महत्त्व पर निबंध लिखिए।
6. किसी दिव्यांग बच्चे के जन्म के बाद परिवार की मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया की अवस्थाओं का वर्णन कीजिए।
7. दिव्यांगता की स्वीकृति और सहनशीलता विकसित करने में परिवार की भूमिका पर निबंध लिखिए।
8. परिवार को परामर्श, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर निबंध लिखिए।
9. हस्तक्षेपात्मक सेवाओं में परिवार की सक्रिय भागीदारी के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
10. परिवार सशक्तिकरण की अवधारणा, घटक एवं रणनीतियों पर निबंध लिखिए।
11. एक प्रभावी 'Parent Advocacy' क्या होती है? दिव्यांग बच्चों के जीवन में इसकी उपयोगिता पर निबंध लिखिए।
12. 'Fitment of Aids and Appliances' की प्रक्रिया में परिवार के योगदान पर विस्तार से लिखिए।
13. परिवार और पेशेवरों के बीच सहभागिता (Partnership) के प्रकार और महत्त्व पर निबंध लिखिए।
14. समुदाय की भूमिका दिव्यांगता के प्रति जागरूकता, प्रारंभिक पहचान और हस्तक्षेप में कैसे सहायक होती है- स्पष्ट कीजिए।
15. समावेशी समाज के निर्माण में समुदाय की सहभागिता और उत्तरदायित्व पर निबंध लिखिए।
16. स्थानीय संसाधनों और समुदायिक समर्थन को सक्रिय करने की विधियों पर निबंध लिखिए।
17. आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सरकारी एजेंसियों के सहयोग से दिव्यांग शिक्षा को कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है -स्पष्ट कीजिए।
18. पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु रणनीतियों का वर्णन कीजिए।
19. समाज में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए समुदाय को क्या कदम उठाने चाहिए - विस्तार से समझाइए ।
20. स्वैच्छिक संस्थाएँ और सरकारी एजेंसियाँ दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं पुनर्वास में कैसे सहयोग करती हैं - निबंध लिखिए।