Paper 2-CHARACTERI OF CHILDREN WITH DEVELOPMENTAL DISABILITIES
लघु उत्तरीय प्रश्न-
1. विकासात्मक अक्षमता क्या होती है?
2. तंत्रिका विकासात्मक विकार का एक उदाहरण दीजिए।
3. विकासात्मक विलंब से आप क्या समझते हैं?
4. बच्चों में विकासात्मक अक्षमता के दो प्रारंभिक लक्षण बताइए।
5. जन्मपूर्व एक जोखिम कारक का नाम लिखिए।
6. प्रारंभिक पहचान क्यों आवश्यक है?
7. हस्तक्षेप सेवा में किन दो विशेषज्ञों की भूमिका होती है?
8. शीघ्र हस्तक्षेप का एक लाभ क्या है?
9. क्या शीघ्र पहचान से स्कूल की तैयारी आसान होती है?
10. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कौन-कौन से शैक्षिक अवसर होते हैं?
11. समावेशी शिक्षा का एक लाभ लिखिए।
12. अधिगम विशेषताएँ क्या होती हैं?
13. अधिगम विशेषताओं को जानना शिक्षक के लिए क्यों आवश्यक है?
14. दृश्य अधिगामी (Visual learner) किसे कहते हैं?
15. स्पर्श आधारित अधिगामी का एक उदाहरण दीजिए।
16. अधिगम शैली की पहचान से शिक्षण योजना कैसे प्रभावित होती है?
17. मल्टीपल इंटेलिजेंस का क्या अर्थ है?
18. मूल्यांकन में अधिगम शैली की भूमिका क्या होती है?
19. क्या सभी बच्चों की अधिगम शैली समान होती है?
20. ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर क्या है?
21. ASD के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
22. ASD में संप्रेषण की कठिनाई किस रूप में दिखती है?
2.3. सामाजिक सहभागिता किस प्रकार प्रभावित होती है?
24. थ्योरी ऑफ माइंड क्या है?
25. कक्षा शिक्षण में "एक्जीक्यूटिव फंक्शनिंग" की क्या भूमिका है?
26. संवेदी प्रसंस्करण (Sensory processing) से आप क्या समझते हैं?
27. ASD में कौन-कौन सी संवेदी समस्याएँ पाई जाती हैं?
28. ASD बच्चों की अधिगम शैली आयु के अनुसार कैसे बदलती है?
29. क्या सभी ASD बच्चे एक जैसे होते हैं?
30. बौद्धिक अक्षमता की परिभाषा क्या है?
31. बौद्धिक अक्षमता का एक कारण लिखिए।
32. ID छात्रों को कैसे वर्गीकृत किया जाता है?
33. शिक्षण वातावरण का क्या महत्त्व है?
34. बौद्धिक अक्षमता वाले छात्रों की दो प्रमुख आवश्यकताएँ क्या हैं?
35. उनकी शक्ति (strength) को समझना क्यों जरूरी है?
36. इन छात्रों में संज्ञानात्मक प्रक्रिया (Cognitive Process) किस प्रकार कार्य करती है?
37. जानकारी को क्रमबद्ध रूप से प्रोसेस करना क्या होता है?
38. बौद्धिक अक्षमता के स्तरों का अधिगम पर क्या प्रभाव होता है?
39. मध्यम स्तर की ID वाले छात्र क्या कार्य कर सकते हैं?
40. SI.D क्या है?
41. डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया में क्या अंतर है?
42. SLD में ध्यान और स्मृति की समस्या कैसे होती है?
43. मोटर परसेप्शन से क्या तात्पर्य है?
44. डिस्लेक्सिया में पढ़ने से जुड़ी एक समस्या बताइए।
45. पढ़ने में कठिनाई का एक कारण क्या हो सकता है?
46. डिस्ग्राफिया किस प्रकार लेखन को प्रभावित करता है?
47. SLD बच्चों की लेखन शैली में क्या विशेषताएँ होती हैं?
48. गणितीय अक्षमता (Dyscalculia) क्या होती है?
49. मैथ से जुड़ी एक सामान्य कठिनाई का उदाहरण दीजिए।
50. क्या गणितीय अक्षमता के लिए विशेष शिक्षण तकनीक होती है?
टिप्पणी करो -
1. "सभी विकासात्मक विलंब दीर्घकालिक अक्षमताओं में परिवर्तित नहीं होते।" इस कथन पर टिप्पणी करें।
2. विकासात्मक विकारों की समय रहते पहचान से समाज को क्या लाभ हो सकता है?
3. "प्रारंभिक हस्तक्षेप से बच्चे का संपूर्ण विकास संभव है।" समझाइए।
4. समावेशी शिक्षा, विकासात्मक अक्षमता वाले बच्चों के लिए कितनी उपयोगी है- स्पष्ट करें।
5. "हर बच्चा अलग ढंग से सीखता है।". इस कथन पर टिप्पणी करें।
6. विभिन्न अधिगम शैलियों को पहचानना एक विशेष शिक्षक के लिए क्यों आवश्यक है?
7. मल्टीपल इंटेलिजेंस की अवधारणा विशेष शिक्षा में कैसे सहायक है?
8. अधिगम शैलियाँ मूल्यांकन प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करती हैं टिप्पणी करें।
9. "ASD एक स्पेक्ट्रम विकार है, इसलिए प्रत्येक बच्चा अलग होता है।" इस कथन पर टिप्पणी करें।
10. संप्रेषण की कठिनाइयाँ ASD छात्रों के सामाजिक जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं?
11. संवेदी प्रसंस्करण विकार (Sensory Processing Disorder) के कारण बच्चे के व्यवहार में क्या परिवर्तन आ सकते हैं?
12. कक्षा शिक्षण में ASD छात्रों की अधिगम शैली को ध्यान में रखते हुए कौन-कौन सी रणनीतियाँ अपनाई जानी चाहिए स्पष्ट करें।
13. "बौद्धिक अक्षमता का स्तर बच्चे की अधिगम क्षमता को प्रभावित करता है।" टिप्पणी करें।
14. ID छात्रों की शक्तियों को पहचानना क्यों आवश्यक है?
15. बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चों की संज्ञानात्मक प्रक्रिया अन्य बच्चों से किस प्रकार भिन्न होती है?
16. शिक्षण वातावरण की भूमिका IID छात्रों की सीखने की प्रक्रिया में कितनी महत्वपूर्ण है?
17. "विशिष्ट अधिगम अक्षमता कोई बौद्धिक कमी नहीं है।" इस कथन पर टिप्पणी करें।
18. डिस्लेक्सिया से ग्रस्त छात्र पढ़ने में किन प्रमुख समस्याओं का सामना करते हैं?
19. लेखन संबंधित कठिनाइयाँ बच्चे की आत्मछवि को किस प्रकार प्रभावित कर सकती हैं?
20. "SLD बच्चों के लिए व्यक्तिगत शिक्षण योजना (IEP) आवश्यक है।" टिप्पणी करें।
दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न -
1. विकासात्मक अक्षमता, विकासात्मक विकार, तंत्रिका विकासात्मक विकार और विकासात्मक विलंब की परिभाषा दीजिए तथा इन सभी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
2. विकासात्मक अक्षमता के प्रारंभिक लक्षणों और संभावित जोखिम कारकों की व्याख्या कीजिए।
3. प्रारंभिक पहचान एवं हस्तक्षेप की प्रक्रिया क्या होती है? इसके महत्व को उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
4. विकासात्मक अक्षमता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान और हस्तक्षेप के लाभों की विवेचना कीजिए।
5. विकासात्मक अक्षमता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक अवसरों की सूची तैयार कीजिए तथा प्रत्येक के लाभ समझाइए।
6. अधिगम विशेषताओं की संकल्पना स्पष्ट कीजिए तथा विभिन्न प्रकार के अधिगामियों (Visual, Auditory, Kinesthetic) केउदाहरणों के साथ वर्णन कीजिए।
7. अधिगम शैलियों की पहचान क्यों आवश्यक है? इसे विशेष शिक्षक के दृष्टिकोण से समझाइए।
8. मल्टीपल इंटेलिजेंस थ्योरी क्या है? इसके विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के शिक्षण में प्रयोग को स्पष्ट कीजिए।
9. ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) की परिभाषा, कारण, प्रसार, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण की व्याख्या कीजिए।
10. ASD के अंतर्गत संप्रेषण, सामाजिक सहभागिता, व्यवहार और संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में आने वाली कठिनाइयों की विवेचना कीजिए।
11. कक्षा शिक्षण में ASD छात्रों की सहायता हेतु उपयोगी न्यूरोकोम्निटिव सिद्धांतों और संवेदी रणनीतियों की व्याख्या कीजिए।
12. बौद्धिक अक्षमता की परिभाषा, कारण, प्रसार और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ उसका विश्लेषण कीजिए।
13. ID वाले छात्रों की अधिगम विशेषताओं, संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं एवं उनके स्तर (mild, moderate, severe) के आधार पर भिन्नताओं की व्याख्या कीजिए।
14. बौद्धिक अक्षमता वाले छात्रों की शक्तियों और आवश्यकताओं की पहचान कर, उनके लिए उपयुक्त शिक्षण वातावरण का वर्णन कीजिए।
15. विशिष्ट अधिगम अक्षमता (SLD) की परिभाषा दीजिए तथा इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार (डिस्लेक्सिया, डिस्ग्राफिया, डिस्कैलकुलिया, डाईस्प्रेक्सिया, विकासात्मक अफेसिया) की विशेषताओं को विस्तार से समझाइए।